इटावा| पीईईओ की लापरवाही के चलते इटावा क्षेत्र में शिक्षकों की कटौतियां
गलत हो रही हैं। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इटावा के अध्यक्ष
चतुर्भुज मीणा ने बताया कि क्षेत्र में पीईईओ की लापरवाही का खामियाजा
शिक्षकों की गलत व अधिक कटौतियों के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने
बताया कि लगभग सभी पीईईओ वेतन व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को गैर
जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से प्राइवेट व्यक्ति से करवाते हैं तथा सभी
महत्वपूर्ण सरकारी डाटा एक प्राइवेट व्यक्ति के हाथों में दे रखे हैं जिससे
आएदिन गलतियां हो रही हैं। कभी इन्कमटेक्स ज्यादा काट दिया जाता है तो कभी
सरकारी कटौती तो कभी किसी मद में बजट न होने का बहाना लगाकर समय पर वेतन
मिलने से जानबूझकर वंचित कर परेशान किया जा रहा है। इस प्रकार शिक्षक
मानसिक रूप में प्रताडि़त होने को मजबूर है। वही संबंधित अधिकारी व
दुकानदार गलतियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह
पीईईओ द्वारा शिक्षकों को परेशान किया जाता रहा तो शिक्षकों को आंदोलन करना
पड़ेगा।