Important Posts

Advertisement

देखें video: वेतन नही मिलने से शिक्षकों ने किया बीईईओ का घेराव

टोंक. वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षक संघ (शेखावत) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बीईईओ का घेराव कर वेतन दिलाने की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि वेतन नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह, जिला मंत्री लादूलाल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।

इसके बाद बीईईओ महेश शर्मा का घेराव कर वंचित शिक्षकों का वेतन जल्द दिलाने की मांग की। उनका आरोप था कि जिले के 90 शिक्षकों को तीन महीनों से वेतन नहीं मिला। इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस पर बीईईओ ने जल्द वेतन डालने का भरोसा दिलाया।


 इस मौके पर राजेन्द्र चौधरी, रामजस, रामप्रसाद धाकड़, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। इधर, शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आवासीय प्रशिक्षण शिविर खेरवाड़ा (उदयपुर) में हुई शिक्षक की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।


ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवन्तसिंह, धनराजसिंह, हंसराज चौधरी आदि शामिल थे।

अनशन पर बैठे युवा
बंथली. दूनी कस्बे में विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर 'दूनी बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गुरुवार को पंचायत के विश्राम गृह में क्रमिक अनशन पर बैठ गए। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।


 इस पर उन्होंने अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिक्त कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन, कनिष्ठ विशेषज्ञ शल्य, दंत चिकित्सक सहित चिकित्साकर्मियों के पद भरने, एम्बुलेंस 108 उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त दूनी-सरोली मार्ग का नवीनीकरण, राजकीय महाविद्यालय, कस्बे में सफाई, दूनी में तहसील भवन का निर्माण समेत अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को दूनी बंद कराया था।


 समिति के हंसराज तिवाड़ी, मुकेश सैनी, कमल चौधरी, मुकेश बराला, धर्मराज जाट ने बताया कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकाल का अनशन शुरू किया जाएगा।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography