Important Posts

Advertisement

तृतीय से द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करने के आदेश

उदयपुर | तृतीयश्रेणीसे द्वितीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए हुई शिक्षकों की काउंसलिंग के एक माह बाद तक सूची जारी नहीं करने पर संभागीय आयुक्त ने माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक को जल्द सूची जारी करने को कहा
है। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि उदयपुर मण्डल के तृतीय श्रेणी के शिक्षक जिनकी सत्र 2008-09 से लगाकर 2015-16 तक की रिव्यू और 2015-2016 की नियमित डीपीसी से तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी से पदोन्नति की काउंसलिंग 27 और 28 मार्च को हुई थी, संभागीय आयुक्त ने टीएसपी क्षेत्र के आरक्षण को लेकर सूची निकालने के आदेश पर रोक लगा दी थी। आयुक्त ने दोबारा आदेश जारी कर सूची निकालने को कहा है। गौरतलब है कि वाणिज्य, हिन्दी, संस्कृत और अन्य विषय के 818 तृतीय श्रेणी शिक्षक शामिल हैं, जो लम्बे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography