Important Posts

Advertisement

सरकारी भर्तियों में आरक्षण खत्म करने पर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

झुंझुनूं। सरकारी सेवाओं में नौकरियों में पूर्व सैनिकों का आरक्षण अलग से तय है। बावजूद इसके लगातार भर्तियों में नए नए नियम लगाकर और गुमराह कर भर्तियों से पूर्व सैनिकों को दूर किया जा रहा है। जिसका विरोध शुरू हो गया है।



- जिप सदस्य दिनेश सुंडा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन : 
सोमवार को झुंझुनूं में पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक में पहले तो बैठक की और उसके बाद प्रदर्शन कर अपनी मांगों के संदर्भ में कलेक्टर को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। जिसमें पूर्व में की गई भर्तियों की जांच और भविष्य में की जाने वाली भर्तियों में पूर्व सैनिकों का आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन जिप सदस्य दिनेश सुंडा के नेतृत्व में किया गया।


पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि पूर्व में अधीनस्थ कर्मचारी सेवा भर्ती बोर्ड के तहत नगरपालिका और अकाउंटेंट भर्तियों में पूर्व सैनिकों के आरक्षण के नाम पर अन्य युवाओं को नौकरी दे दी गई और अब आरपीएससी भी अपनी भर्तियों में पूर्व सैनिकों के लिए नए नए नियम लगाकर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। यदि समय रहते इन भर्तियों की जांच और भविष्य की सुनिश्चितता के लिए सरकार कदम नहीं उठाती है तो 10 जनवरी को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और इसमें पूरे प्रदेश के पूर्व सैनिकों को
बुलाया जाएगा।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography