Important Posts

Advertisement

डीईओ की कार्यशैली से खफा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंद्रपालसिंह उनके मातहत अधिकारियों कर्मचारियों में गतिरोध दूसरे दिन भी बरकरार रहा।
डीईओ की कार्यशैली से नाराज कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था। डीईओ चंद्रपालसिंह ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति पर क्रॉस लगाकर टिप्पणी लिखी। इससे कर्मचारी और बिफर गए। बुधवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर डीईओ की शिकायत भी की। कर्मचारियों ने बताया कि 27 जनवरी को शिक्षा मंत्री के छापोली आगमन पर डीईओ को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं रमसा के अधिकारियों कर्मचारियों ने डीईओ चंद्रपालसिंह पर दुर्व्यवहार करने, अभद्र भाषा का उपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान एडीईओ रवींद्र कृष्णिया, वरिष्ठ उपजिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी गुलजारीलाल जानू, रमसा की अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक विनोद जानू, लेखाधिकारी भागचंद आदि मौजूद रहे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography