Important Posts

Advertisement

शिक्षकों ने मनाया कर्तव्य बोध पखवाड़ा

कस्बेके विजयी हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय शिक्षक संघ उपशाखा सुल्तानपुर की बैठक अध्यक्ष सुरेश स्वामी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर कर्त्तव्य बोध पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलामंत्री नवल किशोर शर्मा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गोठवाल ने शिक्षकों के कर्त्तव्य एवं संगठन के दायित्व के निर्वहन पर प्रकाश डाला।

संगठन की रीति नीति कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शों का कर्त्तव्य बोध कराते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

रामस्वरूप कारपेंटर महावीर शर्मा ने कहा कि शिक्षक का दायित्व राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का होता हे। साथ ही संगठन में एक जुट होकर कार्य करने से संगठन की शक्ति का परिचय होता है। अंत में उपशाखा अध्यक्ष सुरेश स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक का संचालन मंत्री रोहित मीणा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नंदलाल नागर, शिवप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र मीणा, रणवीर, भैरूलाल रेगर आदि मौजूद थे। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography