Important Posts

Advertisement

संख्या के दम पर सरकार से मांगें मनवाएंगे: चौधरी

कर्मचारियोंकी मांगों को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। हम मांग मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ हड़ताल करते हैं जिसके चलते आमजन को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कर्मचारियों की मांग सरकार है तो आमजन को क्यों परेशान किया जाए?
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हड़ताल की बजाय संख्या बल बताने का तरीका अपनाया जाएगा।

यह बात अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह चौधरी ने वरिष्ठ नागरिक भवन में पत्रकार वार्ता में कही। चौधरी जागृति यात्रा के समापन पर जिले में आए थे। चौधरी ने कहा कि रैली निकालकर जिले के कर्मचारियों को अपने हक के लिए जागरूक किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में हंसा त्यागी, मंत्रालयिक राजस्थान शिक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, महासंघ एकीकृत जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर, जिला मंत्री उदयलाल बलाई, विक्रम सिंह, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र श्रोत्रिय, हरिवल्लभ शर्मा, कैलाश पांडे, भैरूलाल खटीक, किशन सिंह राठौड़, भैरूलाल जाट, अजीत सिंह राठौड़, सतार पठान,शंकर जोशी, राजेंद्र सांभरिया, कैलाश व्यास आदि मौजूद थे।

रैली टोंक रवाना

रैलीयहां से टोंक के लिए रवाना हुई। कर्मचारियों काे 16 जनवरी से सातवां वेतन का लाभ दिलाने पिछले वे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कराने के लिए 12 फरवरी को अजमेर संभाग का अधिवेशन अजमेर में होगा। जिसमें भीलवाड़ा,नागौर, टोंक अजमेर जिलों से करीब 25 हजार कर्मचारी भाग लेंगे। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography