Important Posts

Advertisement

शिक्षक भर्ती-13 का रिजल्ट दोबारा बनेगा

जयपुर| पंचायतीराज विभाग की ओर से वर्ष 2013 में निकाली गई तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती का परिणाम भी नए सिरे से तैयार होगा। विभाग ने इस मामले पर दायर एसएलपी को वापस लेने की तैयारी कर ली है। हाई पावर कमेटी की बैठक में एसएलपी वापस लेने पर निर्णय भी हो चुका है।
इसकी वापसी के साथ ही इस भर्ती में सवालों को लेकर लगाई गई आपत्तियों को लेकर एक कमेटी का गठन होगा। कमेटी आपत्तियों पर विचार करेगी। उधर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 के संशोधित परिणाम के बाद भी प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। पंचायतीराज विभाग का कहना है कि शिक्षा विभाग से निर्देश मिलेंगे तभी आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography