Important Posts

Advertisement

7000 पदों के लिए अधीनस्थ बोर्ड ने मांगे आवेदन , भर्ती परीक्षा 18 दिसंबर को प्रस्तावित

{3648ग्राम सेवक एवं पंचायत सचिवों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेरोजगार 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 18 दिसंबर को प्रस्तावित है।

{300 पद छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर। परीक्षा 18 दिसंबर को प्रस्तावित।
{1896 प्रयोगशाला सहायक। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर। परीक्षा 13 नवंबर को।
{562 पद पुस्तकालय अधीक्षक ग्रेड तृतीय। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर। परीक्षा 13 नवंबर को प्रस्तावित।
{402 पद कनिष्ठ अनुदेशक। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर। परीक्षा तिथि अभी तय नहीं।
30 हजार पदों पर पहले से जारी है प्रक्रिया
34 हजार नई भर्तियां,अभी
7 हजार के लिए आवेदन मांगे
जयपुर|सरकारीनौकरी पाने का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवकों के लिए यह साल अच्छा साबित हुआ है। साल खत्म होने में तीन माह बाकी है,इससे पहले 34 हजार नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनके अलावा 30 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से चल रही है। नई 34 हजार भर्तियों में से 7 हजार पदों के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड(आरएसएमएसएसबी)ने आवेदन मांगे हैं,जबकि 27 हजार पदों के लिए पंचायतीराज विभाग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। पहले से चल रही 30 हजार भर्तियों में से स्कूल व्याख्याता भर्ती का परिणाम जारी हो चुका है। शेष|
जल्दही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती,कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ लिपिक भर्ती के लिए अक्टूबर और नवंबर में भर्ती परीक्षाएं होंगी। इनके अलावा 22 हजार पदों पर भर्ती का मामला कोर्ट में अटका है।
27235पदों पर पंचायती राज विभाग शुरू करेगा प्रक्रिया
9894ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायक के 27235 पदों पर अस्थायी भर्ती शुरू हो सकती है। इसके लिए विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज रखा है। अनुमति मिलते ही यह अस्थाई भर्ती हो सकेगी।
अगलेदो माह में तीन भर्ती परीक्षाएं,20 लाख आजमाएंगे भाग्य
कनिष्ठ लिपिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2013:इसकी परीक्षा 23 अक्टूबर को होगी। 7,571 पदों के लिए 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी।
कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा:4 अक्टूबर को परीक्षा होगी। 3,776 पदों के लिए करीब 3.64 लाख अभ्यर्थी।
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा:6,468 पदों के लिए 20 से 25 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर परीक्षा होगी। 8.96 लाख से अधिक अभ्यर्थी।
...और इनकी प्रक्रिया पूरी,नियक्ति बाकी
स्कूल व्याख्याता:13098 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका। अब जल्द ही दस्तावेज जांच और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
22 हजार पदों पर भर्ती कोर्ट में अटकी
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के 22 हजार पदों का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसमें तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 के 7 हजार पद हैं और रीट के जरिए हो रही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के 15 हजार पद हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography