Important Posts

Advertisement

अक्टूबर में केवल 17 दिन ही खुले रहेंगे स्कूल

भास्करसंवाददाता | पाली अक्टूबरमें सरकारी कर्मचारियों और टीचर्स के लिए छुट्टियां ही छुट्टियां है। शिक्षा विभाग के अक्टूबर के शिविरा केलेंडर के अनुसार शिक्षकों को 31 दिन में महज 17 दिन ही स्कूल जाना होगा। एक अक्टूबर को नवरात्र स्थापना का अवकाश रहेगा।
फिर नौ से 12 अक्टूबर तक लगातार अवकाश है। इसमें 9 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी का अवकाश है, हालांकि इस दिन रविवार है। 10 अक्टूबर को महानवमी का ऐच्छिक अवकाश, 11 अक्टूबर को दशहरे का और 12 अक्टूबर को मोहर्रम का अवकाश (चंद्र दर्शन के अनुसार), 19 अक्टूबर को करवा चौथ का ऐच्छिक अवकाश, 20 और 21 अक्टूबर को राज्यस्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए दो दिन का अवकाश। फिर 22 अक्टूबर से दो नवंबर तक मध्यावधि अवकाश (दीपावली छुट्टियां) पड़ जाएंगे।

30 अक्टूबर को दीपावली और 31 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा, हालांकि इन दोनों अवकाशों का फायदा टीचर्स की बजाए कर्मचारियों को मिलेगा। शिक्षकों के ये दो अवकाश मध्यावधि में शामिल रहेंगे। अक्टूबर में पांच रविवार, 9 अवकाश और दो उत्सव दाे अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती और 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस हैं। सरकारी कार्यालयों में जहां शनिवार एवं रविवार का अवकाश है, वहां अधिकतम 15 अवकाश होंगे।

एकसे बदलेगा स्कूलों का समय : एकअक्टूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। उस दिन नवरात्र होने के कारण बदले समय के अनुसार स्कूल दो अक्टूबर से ही शुरू होंगे। अक्टूबर के शिविरा कैलेंडर के मुताबिक एक पारी वाले स्कूलों का समय छात्रों के लिए सुबह 9.35 से शाम 3.40 बजे तक, शिक्षकों के लिए सुबह 9.30 से 3.40 बजे तक और संस्था प्रधानों के लिए सुबह 9.20 से 3.40 बजे तक रहेगा। वहीं, दो पारी में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और हर पारी पांच घंटे की होगी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography