Important Posts

Advertisement

बैठक...दो सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

बीकानेर | केन्द्रएवं राज्य सरकार के श्रम सुधारों एवं श्रमिक अधिकारों पर किए गए जा रहे हमले के विरोध में दो सितंबर को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल में बीकानेर के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
यह निर्णय रविवार को नागरी भंडार में आयोजित केन्द्रीय संगठनों एवं केन्द्र एवं राज्य कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार पूंजीपतियों कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है, जिससे सहन नहीं किया जाएगा। बीकानेर में दो सितंबर को कर्मचारी राजीव गांधी मार्ग से रैली के रूप मे रवाना होकर केईएम रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां सभा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में बैंक कर्मचारी नेता वाई.के.शर्मा योगी, एचएमएस से अनिल व्यास, इंटक के रमेश व्यास, एटक के प्रसन्न कुमार, सीटू के मूलचंद खत्री, शिक्षक नेता गुरुचरण सिंह मान, महिला इंटक से राजू देवी व्यास ने विचार व्यक्त किए।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography