Important Posts

Advertisement

शिक्षकों ने अधिवेशन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला स्तरीय बैठक रविवार को यहां पंचायत समिति सभागार में हुई। जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि देवीलाल पाटीदार ने 18 19 मई को पंचवटी के फ्लॉवर किड्स स्कूल में प्रस्तावित प्रदेश महासमिति अधिवेशन की जानकारी देते हुए अधिवेशन में शिक्षकों के पदोन्नति की विसंगतियां दूर
करने, वर्ष 2012 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण सहित प्रबोधकों की समस्याओं के समाधान करने के प्रयासों की जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा ने अधिवेशन में क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री सहित प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की भी जानकारी दी। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने फ्लॉवर किड्स स्कूल जाकर स्थान का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं गामोठवाड़ा मार्ग पर महासमिति अधिवेशन के लिए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। 
शिक्षकों ने अधिवेशन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई
बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रामावतार शर्मा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री देवलाल गोचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद व्यास, सह संगठन मंत्री सुंदरलाल जैन, महिला उपाध्यक्ष रतन डामोर, उप सभाध्यक्ष नटवरलाल पंचाल संभाग संगठन मंत्री खुशपाल जैन थे। जिलाध्यक्ष ऋषिन चौबीसा, लक्ष्मीकांत जोशी, प्रकाश व्यास, गंभीरसिंह चौहान, धर्मेंद्र रोत, मनीष जैन, दीपक जोशी प्रवीण जैन सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। 

प्रधानाध्यापकों की वाकपीठ18 19 को 

परतापुर.ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा गढ़ी अरथूना के उप्रावि के प्रधानाध्यापकों की सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी 18 19 को राउप्रावि छोटी टोरी में होगी। वाकपीठ में शैक्षिक मंथन सहित नामांकन, ठहराव पर वार्ता होगी। 

सागवाड़ा. शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक में मंचासीन अतिथि एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक में उपशाखाओं के सदस्य। 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography