जयपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बेरोजगार शिक्षको पर हुए लाठीचार्ज की घटना के
बाद कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर फायर खोल दिया है। प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश में महिलाओं, दलितों,
किसानों आैर नौजवानों पर बढ़ रहे अत्याचारों के लिए भाजपा के निरंकुश शासन
को जिम्मेदार बताया है।