Important Posts

Advertisement

हाईकोर्ट में RO और कंम्प्यूटर असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरओ और कंम्प्यूटर असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2019 से शुरु हो रही है. वहीं 21 अक्टूबर 2019 तक आवेदन किया जा सकता है.

संस्था का नाम- इलाहाबाद हाईकोर्ट
पद का नाम- रिव्यू ऑफिसर और कंम्प्यूटर असिस्टेंट
शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार ने किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या इंस्टीट्यूट से स्नातक की डिग्री हासिल की हो.
साथ ही उम्मीदवार के पास कंम्प्यूटर में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
आवेदन शुल्क- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 21 साल से कम और 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
पदों की संख्या- 147
महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन शुरु होने की तारीख- 30 सितंबर 2019
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 21 अक्टूबर 2019

कैसे करें आवेदन- आवेदन करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.allahabadhighcourt.in/ पर विजिट करें.

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography