Important Posts

Advertisement

शिक्षा अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी

बीकानेर | माध्यमिक शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की एक ओर सूची जारी की गई है। जिसमें 17 जिला शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अधिकांश जिला शिक्षा अधिकारियों को रिक्त पदों पर लगाया गया है।
शिक्षा ग्रुप-दो विभाग के शासन उप सचिव डॉ.राष्ट्रदीप यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापन स्थान पर कार्यग्रहण करना होगा। विदित रहे कि इससे पूर्व चार फरवरी को 72, पांच फरवरी को 63 और 6 फरवरी को 25 शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography