Important Posts

Advertisement

3300 शिक्षक एक जगह जुटे, शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर किया मंथन

सादुलपुर. राउमावि में चल रहे राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को समाप्त हो गया। सम्मेलन में राज्य के ३३०० शिक्षकों ने दो दिनों तक विभिन्न शैक्षिक समस्याओं तथा शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर विचार-विमर्श किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने शिक्षकों से सेवाभाव से कार्य करने की आवश्यकता जताई। प्रांतीय अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने कत्र्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर बल दिया। संयुक्त निदेशक बीकानेर महावीर सिंह पूनिया ने गत चार वर्षों तक सरकारी विद्यालय में नामांकन-वृद्धि एवं परीक्षा परिणाम वृद्धि को लेकर शिक्षकों का आभार जताते हुए विद्यालय के विकास के साथ-साथ उत्तम परीक्षा परिणाम एवं नामांकन-वृद्धि की प्रेरणा दी। जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक संपत्तराम बारुपाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पितराम काला, महिलाध्यक्ष ऋतु शर्मा, महेन्द्र देराश्री, आनंद डांगी, पुरूषोत्तम सहारण, अजय शर्मा, राजवीर कालेरा, गजराजसिंह राठौड़, जितेन्द्र मीणा, नागरमल सेन, अश्विनी शर्मा, नागरमल शर्मा, राजकुमार खुड्डी, नरेश विशु आदि ने शिक्षा, गुणवत्ता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें अशोक पारासर सभाध्यक्ष, अजय शर्मा उप सभाध्यक्ष, सियाराम शर्मा अध्यक्ष, बजेन्द्र शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, पुरूषोत्तम सहारण प्रदेश उपाध्यक्ष, रणवीरसिंह गोदारा मुख्य महामंत्री, वीरेन्द्र शर्मा महामंत्री, नवीन कुमार शर्मा संयुक्त महामंत्री, ईश्वरदयाल शर्मा कोषाध्यक्ष, ऋतु शर्मा महिलाध्यक्ष तथा नारायणसिंह शेखावत प्रदेश मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। जिला मंत्री आनंद डांगी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार जताया। संचालन अश्विनी शर्मा ने किया।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography