Important Posts

Advertisement

ग्रेड सैकंड शिक्षक परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर

बीकानेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगी। जिले में परीक्षा के लिए 32 केंद्र गठित किए गए हैं।
विभिन्न विषयों में 8162 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में जिले से 10 हजार 992 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान का पेपर सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। वहीं ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं 29, 30 अक्टूबर तथा 1, 2 नवंबर को होंगी। ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं दो पारियों में होगी। पहली पारी में सुबह 9 से 11.30 और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 26 अक्टूबर को जिला कलेक्टर सभागार में केंद्राधीक्षकों की बैठक होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए छह डिप्टी कोआॅर्डिनेटर और इतने ही उड़नदस्ते बनाए गए हैं।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography