श्रीगंगानगर| राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा श्रीगंगानगर की ओर
से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
किया गया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर
के माध्यम से सीएम, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख शासन सचिव के नाम
ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जयसिंह, सुरेंद्र खिलेरी, बद्री प्रसाद, सुनील
भारद्वाज, मोहनलाल सहारण, आदुराम, तरूण शर्मा ने सभा को संबोधित किया।
अविनाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं होता है तो संघ के
द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मदन राजोतिया, राजेंद्र मोंगा,
महेंद्र भाखर, मदन लाल शर्मा, रविंद्र शर्मा, काशीराम यादव, इंद्राज भांभू,
हनुमान जालप, अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित थे।