जयपुर| सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
(आरएमएसए) में आरपी के पद पर लगे वरिष्ठ अध्यापकों के पद समग्र शिक्षा
अभियान में समाप्त कर दिए गए हैं। एसएसए और आरएमएसए से मिलकर बने इस समग्र
शिक्षा अभियान में वरिष्ठ अध्यापकों के पद समाप्त होने से अब कार्यालयों
में बैठे शिक्षकों को स्कूलों में जाना पड़ेगा। इससे स्कूलों को करीब 2 हजार
वरिष्ठ अध्यापक मिलेंगे।