Important Posts

Advertisement

शिक्षक संघ प्रदेश महासमिति का अधिवेशन 15 को जालोर में

सिरोही| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महासमिति अधिवेशन 15 व 16 मई को राजकीय माध्यमिक स्कूल भीनमालरोड जालोर में प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इसमें सिरोही जिले के शिक्षक भाग लेने जालोर जाएंगे।


संगठन के जिलामंत्री कानाराम प्रजापति के अनुसार इसमें प्रदेश के समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री एवं जिले की वर्तमान सदस्य संख्या के आधार पर 25 सदस्यों पर एक चुने हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अधिवेशन को लेकर रविवार को प्रदेश से प्राप्त पेपलेट का विमोचन जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह, संभाग के पूर्व संगठन मंत्री छगन लाल माली पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीपसिंह गोहिल, जिला संरक्षक रामलाल रावल एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने किया।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography