भीलवाड़ा | जिले में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 (संशोधित) परिणाम
के बाद चयनित लेवल 2 -अंग्रेजी के 11 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए
पदस्थापन काउंसलिंग बुधवार को होगी। डीईओ (प्रा.) कन्हैयालाल भट्ट ने बताया
कि दिन में 3 बजे काउंसलिंग डीईओ (प्रा.) कार्यालय में होगी। अभ्यर्थियों
को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा।