Important Posts

Advertisement

खुशखबरी! सरकारी नौकरियों की आई बंपर बहार, 36 हजार से अधिक पदों पर हो रही हैं भर्तियां

नई दिल्ली, 19 अप्रैलः राजस्थान में इस समय सरकारी नौकरियों की बहार आई हुई है। शिक्षकों के 31 हजार पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। वहीं, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) लिपिक ग्रेड 2 के पांच हजार 255 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
कुल मिलाकर  36 हजार 255 पदों पर भर्तियां होने जा रही है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। आइए आपको तीनों भर्तियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

लिपिक ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने 11 हजार 255 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में लिपिक ग्रेड 2 के पदों पर 10 मई से आवेदन किया जा सकेगा। भर्ती परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू हो जाएगी। आवेदकों को 8 जून रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा। इसके लिए कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है।

लेक्चरार पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) स्कूल लेक्चरार पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर cms.lokmatnews.in/hi/user/401 लॉगइन कर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इन पदों के लिए 17 मई 2018 से आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाएंगे, जिसकी अंतिम तारीख 16 जून 2018 है। आयोग पांच हजार स्कूल लेक्चरार के पदों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के लिए चयन किया जाएगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, पंजाबी, भूगोल, राजस्थानी और म्यूजिक जैसे विषयों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार का संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। वहीं चित्रकला विषय के लिए संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के पदों पर भर्ती

इसके अलावा राजस्थान शिक्षा विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी एरिया) और अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी एरिया) के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के 26 हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती, 2018 के अन्तर्गत नॉन टीएसपी एरिया के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के 20 हजार 497 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अनुसूचित क्षेत्र के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के 5 हजार 503 पदों के लिए राजस्थान सरकार ने भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रैल से 30 अप्रैल रात 12 बजे तक कर सकते हैं।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography