Important Posts

Advertisement

प्रदेश मेंे विशेष शिक्षकों के 1500 पदों पर की जाएगी भर्ती

जयपुर | शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य में विशेष शिक्षकों के डेढ़ हजार पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। देवनानी ने बताया कि विशेष शिक्षकों में लेवल प्रथम व द्वितीय में 750-750 पदों को भरने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
दिसम्बर से पहले राज्य में 77,100 पदों पर नई नियुक्तियां कर दी जाएगी। इसमें 54 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों, 4500 शारीरिक शिक्षकों, 700 पुस्तकालयाध्यक्ष, 1200 प्रयोगशाला सहायक, 5 हजार व्याख्याताओं, 9 हजार द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती हेतु 5 मार्च को तथा 1200 प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी राज्य सरकार ने स्वीकृति जारी कर पदों को भरने के लिए अभ्यर्थना आरपीएससी को भिजवा दी है।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography