RBSE Exam 2018 Starts But English Book Not Available शैक्षिक सत्र
2017-18 खत्म होने के कगार पर है। चार-पांच दिनों में बोर्ड परीक्षा भी
शुरू हो जाएगी। लेकिन छात्र अब भी पाठ्यक्रम की किताबें बाजार में आने का
इंतजार ही कर रहे है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अंग्रेजी माध्यम
की बोर्ड कक्षाओं की पाठ्यक्रम की किताबें अभीछपी ही नहीं हैं। शिक्षा
विभाग सालभर में छात्रों को अंग्रेजी की विषय पुस्तकें ही नहीं दे पाया।
संदर्भ किताबों से की सालभर पढ़ाई
राजधानी में ही अधिकांश निजी
स्कूल में हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम भी है। इसमें लाखों बच्चे पढ़ रहे
हैं। इस साल 12वीं कक्षा का पाठ्यक्रम भी बदला गया था। मगर विभाग ने
अनिवार्य हिंदी-अंग्रेजी विषय के अलावा भौतिकी, रसायन, गणित आदि विषयों की
किताबें अंग्रेजी में दी नहीं है। छात्रों ने पाठ्यक्रम की किताबों के बजाय
निजी पब्लिशर की संदर्भ किताबों से पढ़ाई की। स्कूलों में भी संदर्भ
किताबों से ही पढ़ाई करवाई गई। जबकि इन किताबों में सैकड़ों अशुद्धियां
हैं। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 8 मार्च से शुरू हो रही है। छात्रों को
डर सता रहा है कि संदर्भ किताबों की गलतियां कहीं परीक्षा में भारी न पड़
जाए।
सामग्री ही नहीं, किताबें कैसे छपे
राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल के
अधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अंग्रेजी में सामग्री
ही नहीं आई। इस कारण विषयों की अंग्रेजी में पुस्तकें नहीं छापी गई।
सीएम को भी की शिकायत
कई स्कूली छात्रों ने किताबें बाजार में नहीं
आने पर मुख्यमंत्री को शिकायत की और ई-मेल भी भेजे गए। मगर न जवाब मिला और न
किताबें। किताब विक्रेताओं का भी कहना है की इसबार बोर्ड की अंग्रेजी
माध्यम की किताबें अभी तक बाजार में नहीं आई है। ये किताबें पूरे सेशन में
ही नहीं आई। 12वीं के छात्रों का कहना है की जुलाई से अब तक सौ बार बाजारों
के चक्कर काट चुका हूं। मगर किताब नहीं मिली। संदर्भ किताबों से पढ़ाई की
हैं। उनमें बहुत गलतियां हैं।
शिकायत नहीं मिली
इधर स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने बताया की ऐसी कोई
शिकायत नहीं मिली है। जिला शिक्षा अधिकारियों से किताबों का जो ऑर्डर मिलता
है, उसे पाठ्यपुस्तक मंडल को दे दिया जाता है।