भास्कर संवाददाता | सीकर आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड 2016 में जी के पेपर में कोई
सवाल डिलीट नहीं किया गया है। अंग्रेजी में सर्वाधिक 7 प्रश्न डिलीट हुए।
सोशल साइंस में 3 और पंजाबी तथा साइंस में एक-एक प्रश्न डिलीट किए गए हैं।
यह खुलासा आयोग द्वारा इन विषयों व पेपर की अंतिम आंसर की सोमवार को
वेबसाइट पर जारी करने से हुआ। आयोग द्वारा इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित
किए जा चुके हैं।
अनिवार्य जीके के पेपर के साथ ही अंग्रेजी, सोशल साइंस, पंजाबी और
साइंस के पेपरों की अंतिम आंसर की जारी की हैं। जीके के सभी 150 प्रश्न सही
हैं। इनमें एक भी प्रश्न डिलीट नहीं किया गया है। आयोग ने अंग्रेजी की
आंसर की जारी की है। इसमें कुल 150 प्रश्नों में से सात प्रश्न डिलीट किए
गए हैं। इनके क्रमांक 6, 44, 52, 75, 76, 107 और 124 हैं। इसका तात्पर्य यह
है कि आयोग द्वारा 143 प्रश्नों में से अभ्यर्थियों को अंक दिए गए हैं।
इधर, सोशल साइंस में कुल 150 में से 3 प्रश्न क्रमश: 21, 84 और 92 को डिलीट
किया गया है। सोशल साइंस में 147 प्रश्नों में सभी अंक बांटे गए हैं।
पंजाबी विषय में प्रश्न संख्या 25 और विज्ञान में प्रश्न संख्या 87 को
डिलीट किया गया है।