Important Posts

Advertisement

एक दर्जन ग्रामसेवक 4 लिपिकों को नियुक्ति

भाास्करन्यूज | उदयपुरवाटी पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को स्थाई समिति की बैठक प्रधान सविता खरबास की अध्यक्षता में हुई।
एक दर्जन ग्राम सेवकों चार लिपिकों को नियुक्ति देने सहित कुछ अन्य प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पारित हुए। जानकारी के अनुसार ग्राम सेवक भर्ती 2016 में चयनित एक दर्जन ग्रामसेवकों को उदयपुरवाटी पंचायत समिति आवंटित की थी।

नियुक्ति देने के लिए स्थाई समिति की बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। नव चयनित ग्राम सेवक सुनिल कुमार को ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, विजय कुमार शर्मा को ढाणियां भोड़की, लेखराज चौधरी को हांसलसर, सांवरमल कुड़ी को इंद्रपुरा, पूनम भरगड़ को टोडी, सुनीता कुमारी को भोड़की, अर्चना कुमारी को किशोरपुरा, राजेंद्र फर्शवाल को गुड़ा, कंचन कुमारी को गुड़ागौड़जी, लोकेश यादव को पौंख, लालचंद चौहान को चंवरा करण बासकुआ को पचलंगी में ग्राम सचिव पद पर नियुक्ति दी गई। लिपिक छोटूराम मीणा, पुरुषोत्तम स्वामी, कृष्णा मीणा को पंचायत समिति मुख्यालय तथा रामस्वरूप चौहान को ग्राम पंचायत छापोली में नियुक्ति दी गई है। इनके अलावा शिक्षक भर्ती 2013 में चयनित 25 शिक्षकों के पदस्थापन आदेश का अनुमोदन किया गया तथा चार शिक्षकों की सेवा संतोषप्रद होने पर उनकी नियुक्ति तिथि से ही स्थाई करने के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। इनके अलावा जिन लिपिकों ग्राम सेवकों को व्यवस्था पेटे अन्यत्र पदस्थापित किया गया था उनके प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य हंसा वर्मा, राकेश कस्वां, राजेंद्र गुर्जर, रविंद्र सैनी, अरुणाकुमारी आदि मौजूद थे। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography