Important Posts

Advertisement

राजस्थान के बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ी खुश्खराबरी, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में तीन हजार से ज़्यादा पदों में हुई वृद्धि

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती- 2016 के पदों में वृद्धि की है। जिसके बाद अब पद 6468 से बढ़कर 9488 हो गए हैं। ऐसे में कुल तीन हजार बीस पदों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आरपीएससी ने पदों का विषयवार वर्गीकरण भी जारी कर दिया है।


जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा पद संस्कृत विषय में बढ़े हैं। इस विषय में कुल 1138 पद बढ़ाए गए हैं। साथ ही सबसे कम 9 पद पंजाबी विषय में बढ़ाए गए हैं। विषयवार वर्गीकरण के अनुसार हिंदी विषय में पहले 1269 पद थे जो बढ़कर 1864 हो गए हैं।

साथ ही अंग्रेजी में 626 से बढ़कर 937, गणित में 442 से बढ़कर 662, विज्ञान में 248 से बढ़कर 306, सामाजिक विज्ञान में 1531 से बढ़कर 2203, संस्कृत विषय में 2295 से 3433, उर्दू में 39 से बढ़कर 56 पद, पंजाबी में अब 18 की जगह 27 पद हो गए हैं।

सामाजिक विज्ञान में बढ़ाए 672 पद
साथ ही आयोग ने इस परीक्षा के पहले प्रश्न पत्र और ऑनलाइन आयोजित हुई उर्दू पंजाबी की परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी कर आपत्तियां मांगी हैं। आयोग ने जारी विवरण के अनुसार सभी आठों विषयों में पदों में बढ़ोतरी की है। संस्कृत के बाद सबसे अधिक पद सामाजिक विज्ञान में 672 और इसके बाद हिंदी में 595 बढ़ाए गए हैं।

संस्कृत शिक्षा में थी पदों की कमी
संस्कृत शिक्षा में संस्कृत विषय के शिक्षकों की भर्ती की मांग लगातार उठती रही है। इसी को देखते हुए सबसे ज्यादा पद संस्कृत विषय में बढ़ाए गए हैं। कई सालों संस्कृत के अध्यापकों की कमी चल रही थी जिसके कारण ही कई विद्यालयों को शिक्षा विभाग ने क्रमोन्नत भी नहीं किया था। साथ ही नए विद्यालय भी नहीं खुल पाए थे। इस भर्ती के बाद अब संस्कृत शिक्षा विभाग के हालात भी सुधरेंगे।



वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में तीन हज़ार से भी ज़्यादा पदों पर भर्ती राजस्थान के हज़ारों बेरोज़गार युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। अभी भी लाखों बेरोज़गार युवा सरकार से इसी तरह से नई भर्ती की बात जोह रहे हैं। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography