Important Posts

Advertisement

दो अफसरों को एपीओ करने पर शिक्षकों में रोष

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक द्वारा जोधपुर के दो अधिकारियों को एपीओ करने के आदेश पर शिक्षक संगठनों ने रोष जताया है। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम तिवाड़ी जिलाध्यक्ष देवीसिंह के नेतृत्व में गुरुवार को संघ पदाधिकारियों ने बैठक की।
इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) कार्यालय में कार्यरत शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी अरविंद कुमार व्यास और एसडीआई दिव्या एस जोशी को निदेशक (प्रा.शि.) द्वारा एपीओ करने के आदेश की निंदा की गई। साथ ही संघ ने शिक्षा मंत्री शासन सचिव को पत्र लिखकर ये आदेश निरस्त करने की मांग की है। आदेश रद्द नहीं करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) के जिलाध्यक्ष इंद्र विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी व्यास को कार्यमुक्त करने के आदेश से शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। बैठक में संभाग अध्यक्ष जसवंतसिंह भाटी, सभाध्यक्ष पदमाराम जाखड़, संरक्षक मनीष आचार्य, मोहन जांगू, रामरतन परिहार, वेदप्रकाश, रामेश्वर शर्मा, जेठाराम जाखड़, वीरमाराम, जसवंतसिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री शंभूसिंह मेड़तिया ने आदेश निरस्त करने की मांग की है। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography