Important Posts

Advertisement

आदेश: दोपहर 12.30 बजे तक ही चल सकेंगे सभी स्कूल

भीषणगर्मी के कारण कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने जिले में संचालित निजी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा प्रथम या एलकेजी यूकेजी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों का समय दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा।

इसके बाद कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही होंगी। स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अन्य कर्मचारियों का अवकाश पूर्व निर्धारित समय पर ही रहेगा। अगर कोई भी निजी या सरकारी स्कूल आदेश की पालना नहीं करता है तो कार्रवाई की जाएगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश तक यह आदेश 24 अप्रैल से लागू रहेगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षक संगठनों की ओर से इस संबंध में कई बार ज्ञापन आदि दिया गया है। साथ ही जिले का तापमान भी इन दिनों करीब 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। दोपहर में सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को आती है। इस कारण जल्द अवकाश की मांग थी।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography