Important Posts

Advertisement

9 आरएएस की पदोन्नति रुकी, 24 को मिली सिफारिश

जयपुर राज्य सरकार ने शुक्रवार को 24 आरएएस अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत कर दिया। वार्षिक कार्य मूल्यांकन नहीं मिलने से नौ अधिकारियों की पदोन्नति रोक दी गई।
कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा नियम, 1954 के नियम-28 बी के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर यह पदोन्नतियां की है।
इसके तहत आरएएस देवेन्द्र जैन, चन्द्रभान सिंह भाटी, सैयद मुकर्रम शाह, हनुमान सिंह गुर्जर, अशोक सेंगवा, गोपाल सिंह, बीना महावर, लोकेश कुमार मीणा, रामकिशोर मीणा, संतोष करोल, मोहम्मद सलीम खान, संजय कुमार-1, दीपेन्द्र सिंह राठौड़, प्रभा व्यास, अशोक कुमार योगी, महिपाल कुमार, अंजुम ताहिर सम्मा, मुकेश कुमार कलाल, अंबालाल मीणा, अशोक कुमार सांखला, नरेन्द्र कुमार वर्मा, मीनाक्षी मीणा, शक्ति सिंह भाटी को कनिष्ठ वेतन श्रंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया।






इनकी पदोन्नति रोकी
पदोन्नति समिति को वार्षिक कार्य मूल्यांकन नहीं मिलने पर कार्मिक विभाग ने आरएएस अबू सूफियान चौहान, प्रदीप बालाच की चयन वेतन शृंखला तथा मुकेश कायथवाल, पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तम सिंह शेखावत, सत्यनारायण आमेटा, चिमनलाल मीणा, बलवंत सिंह लिग्री, शैफाली कुशवाहा की वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नति रोक दी है।





चयन वेतन शृंखला में फेरबदल
आरएएस गंगासहाय मीणा की चयन वेतन शृंखला में पदोन्नति 2012-13 से, लक्ष्मीकांत बालोत की 2013-14, वीरेन्द्र सिंह की 2014-15, घनश्याम लाल शर्मा की 2015-16, नरेन्द्र पाल सिंह की 2015-16, नंदकिशोर स्वर्णकार के 2016-17, राजीव आचार्य की 2016-17 तथा प्रभा गौतम की 2016-17 से की है। इनमें से कुछ कनिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति उनके वरिष्ठों से पहले हो गई थी, जिसे कार्मिक विभाग ने संशोधित किया है।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography