Important Posts

Advertisement

पंचायत सहायक की भर्ती में लग रहे पक्षपात के आरोप

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पंचायत सहायक के पदों के लिए आवेदन लिए गए हैं। लेकिन आवेदन देने से पहले ही भर्ती को लेकर सवालियां निशान खड़े हो गए। भर्ती प्रक्रिया में अस्पष्ट दिशा निर्देशों को लेकर अभ्यर्थियों में भी रोष गहरा गया है।
कई पंचातयों में अभ्यर्थी फर्जीवाड़े तो कई में अपने सगे संबंधियों को लगाने की शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में शनिवार को बोहा बडोड़ा गांव में भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापनों में बताया कि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर प्रक्रिया की गई है। ज्ञापन में सदस्यों के परिवारजनों को चयनित करने का आरोप भी लगाया है। ज्ञापन में बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर परिणाम लिफाफे में बंद करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन एसडीएमसी सदस्यों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए। साथ ही चयन के लिए पूर्व में ही चिह्नित सगे संबंधियों का ही साक्षात्कार लिया गया। ज्ञापन की इस प्रक्रिया की अगली कड़ी में सोमवार को माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रारंभिक के साथ कलेक्टर को भी जांच के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography