Important Posts

Advertisement

राज्य की ग्राम पंचायतों में लगेंगे 20 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सहायक

राज्य की 9894 ग्राम पंचायतों में 20 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सहायकों को मानदेय पर लगाया जाएगा। उनका चयन करने के लिए राज्य में एक ही दिन 17 फरवरी को सभी ग्राम पंचायतों मुख्यालयों पर अधिकृत स्कूल में एसडीएमसी की बैठक होगी।
स्कूली शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
ग्राम पंचायत सहायकों को एक साल के लिए अस्थायी तौर पर छह हजार रुपए मानदेय पर रखा जाएगा। राज्य सरकार ने प्रति ग्राम पंचायत पदों का आबंटन कर दिया है। यह ग्राम पंचायत के कार्यों के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा के उन्नयन में भी सहयोग करेंगे। इनका चयन करने के लिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों को ग्राम पंचायत का पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नामित किया गया है। इसके लिए 17 फरवरी को एसडीएमसी की कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहेंगे। उसी दिन आवेदकों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा दस्तावेज बीईईओ को सौंपे जाएंगे। उनका अनुमोदन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करेंगे। अनुशंषा के लिए जिला स्तर पर समितियां बनाई गई हैं। एक आवेदक एक ही ग्राम पंचायत में आवेदन कर सकेगा।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography