Important Posts

Advertisement

Republic day-टपकती बूंदों के बीच देवनानी ने फहराया तिरंगा, जन-गण-मन से गूंजा

अजमेर। माघ की टपकती बूंदों के बीच शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी।
इसके अलावा समूचा अजमेर जन-गण मन से गूंज उठा।
स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी और निजी दफ्तरों, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थाओं पर तिरंगा फहराया गया। पटेल मैदान सहित अन्य स्थानों पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
पटेल मैदान में सुबह 9.30 बजे जिला स्तरीय समारोह हुआ। शिक्षा व पंचायत राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बूंदाबांदी के बीच ध्वजारोहण किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि देवनानी ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। राजस्थान पुलिस, हाडी रानी बटालियन, होमगार्ड, सीआरपीएफ, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, स्कूली विद्यार्थियों ने परेड में हिस्सा लिया।
मेयो कॉलेज, सोफिया स्कूल और पुलिस बैंड ने देशभक्ति के गीतों पर आधारित शानदार धुनें बजाई। हल्की बूंदाबांदी के बीच समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी और व्यायाम का प्रदर्शन किया।
अतिरिक्त कलक्टर किशोर कुमार ने राज्यपाल कल्याण सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया। इस दौरान नगर निगम ने स्वच्छ भारत, अजमेर विकास प्राधिकरण ने स्मार्ट सिटी, आनासागर की पाल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां निकाली।
रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां
स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। हिंद देश के निवासी...., छोड़ों कल की बातें.. और अन्य देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। सर्द मौसम और हल्की टपका-टपकी की परवाह किए बिना स्कूली बच्चों ने योग और व्यायाम की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान पुलिस बैंड, सोफिया और मेयो कॉलेज के बैंड ने शानदार स्वर लहरियां बिखेरी।
प्रतिभाओं का किया सम्मान
देवनानी ने जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन विभाग, आंगनबाड़ी, जलदाय, पीडब्ल्यूडी, कलक्ट्रेट, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता शामिल थे। स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष तौर पर शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography