Important Posts

Advertisement

सर, स्कूलों में कंप्यूटर हैं लेकिन पढ़ाने वाले नहीं

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा ‘सर,स्कूलों में कंप्यूटर लैब हैं लेकिन पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं...’, ‘कई स्कूलों में चपरासी ही नहीं हैं। वहां बच्चे झाड़ू लगाते हैं। बच्चों को पानी भरना पड़ता है...’
ऐसी कई समस्याएं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) प्रथम अनोपसिंह सिसोदिया के समक्ष सहाड़ा क्षेत्र से आईं 25 किशोरियां ने रखी। किशोरी सशक्तिकरण के तहत सोमवार को सहाड़ा ब्लॉक की किशोरियां और जनप्रतिनिधि डीईओ से रूबरू हुए। जतन संस्था के तत्वावधान में सहाड़ा ब्लॉक की 10 पंचायतों में किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सालेरा सरपंच लाड देवी जाट, खाखला सरपंच दीपिका सोनी, सूरावास सरपंच पूनम अहीर, भरक उप सरपंच प्रियंका लाखोला उप सरपंच कमला देवी डीईओ से सवाल किए। संस्था के अतिरिक्त निदेशक आशा कॉर्डिनेटर गोवर्धन सिंह चौहान ने बताया कि किशोरियां ने सीईओ जिला परिषद गजेंद्र सिंह सीएमएचओ डॉ. जगदीश जीनगर से भी चर्चा की।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography