Important Posts

Advertisement

RAS 2013 साक्षात्कार 2 दिसंबर को होंगे पूरे, कार्यक्रम हुआ घोषित

अजमेर।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस 2013 की साक्षात्कार प्रक्रिया दो दिसंबर को थम जाएगी। संभवतया इसी दिन इस परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जा सकता है। इधर, आयोग ने गुरुवार को इस परीक्षा के अंतिम चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया। जानिए कब तक चलेंगे अंतिम चरण के साक्षात्मकार ......

- आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार आयोग द्वारा राज. राज्य एवं अधीनस्थ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2013 के साक्षात्कार का अंतिम चरण एक से दो दिसंबर तक चलेगा।
- इस अवधि में कुल 62 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह 09:00 बजे से एवं दोपहर 01:30 बजे से किए जाएंगे।
- साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति भी साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
- साक्षात्कार पत्र डाक द्वारा प्राप्त नहीं होने पर अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- दो दिन में कुल 62 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित होंगे। सचिव सिंह के अनुसार आयोग द्वारा आरएएस 2013 के पदों के लिए अंतिम साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया जा रहा है।
- वर्तमान में आयोग में इन पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है। कुल 990 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया जारी है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography