Important Posts

Advertisement

प्रोफेसर एग्जाम में सामान्य की कट आॅफ सर्वाधिक रही, SC में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्राध्यापक रसायन शास्त्र (छात्र संस्थाएं) (स्कूल शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2015 में सर्वाधिक कट आॅफ मार्क्स सामान्य वर्ग का 270.35 रहा है। ओबीसी इस परीक्षा में पिछड़ गए हैं। ओबीसी वर्ग का कट आॅफ मार्क्स 255.69 रहा है।
शनिवार को घोषित किए परिणाम के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। सामान्य सामान्य और महिला वर्ग का एक समान कट ऑफ मार्क्स 270.35 रहा है। दूसरे नंबर पर ओबीसी सामान्य व पुरुष अभ्यर्थियों का एक समान ही कट आॅफ मार्क्स 255.69 रहा है, जो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 14.66 पीछे है।
एससी में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा

एससी सामान्य व महिला वर्ग का कट ऑफ समान रुप से 213.57 रहा है, जो ओबीसी से 42.12 पीछे रहा है। एसटी वर्ग का कट ऑफ 172.12 रहा है।

सामान्य को छोड़ कर अन्य वर्ग में विडो नहीं

आरपीएससी की ओर से जारी कट आॅफ के अनुसार केवल सामान्य वर्ग में ही विडो अभ्यर्थी शामिल रही हैं। इस वर्ग में विडो अभ्यर्थियों का कट आॅफ 44.25 रहा है। शेष ओबीसी, एससी, एसटी और एसबीसी वर्ग में विडो वर्ग में अभ्यर्थी नहीं मिले। आयोग ने विडो वर्ग के सामने चारों ही खानों में नॉट अवेलेबल दर्ज किया है।

डाइवोर्स अभ्यर्थियों में कड़ा मुकाबला

इधर सामान्य व एसबीसी वर्ग में डाइवोर्स अभ्यर्थियों में कड़ा मुकाबला देखने काे मिला है। सामान्य वर्ग की डाइवोर्स अभ्यर्थियों का कट आॅफ मार्क्स 169.34 रहा है। इसी तरह एसबीसी वर्ग में कट ऑफ मार्क्स 143.25 रही है। अन्य वर्गों में कट आॅफ मार्क्स कम रहे हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography