Important Posts

Advertisement

ब्लाॅक और जिला स्तर पर स्कूलों में विधिक चेतना पर होगी प्रतियोगिता

प्रतापगढ़| जिलेमें संचालित माध्यमिक स्तर के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला शिक्षा विभाग माध्यमिक के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से 5 अक्टूबर तक निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं पोस्टर/पेंटिंग खेल प्रतियोगिता होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव- मदन गोपाल सोनी (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश- हेमन्त कुमार जैन के निर्देशन में होगी।

इसके तहत शनिवार को विद्यालय स्तर पर, 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर तथा 5 अक्टूबर को जिला स्तर पर यह प्रतियोगिताएं होगी। इसके साथ ही खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography