Important Posts

Advertisement

राजस्थान शिक्षक संघ : शिक्षकों की समस्याओं पर किया मंथन

बीकानेर/राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को राजकीय फोर्ट प्राथमिक स्कूल के सभागार में हुई।

प्रदेश महामंत्री देवलाल गोचर, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा और प्रदेश मंत्री रवि आचार्य की मौजूदगी में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-मंथन के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
जिला मंत्री कन्हैयालाल छींपा ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए उप शाखावार बैठक आयोजित करने की बात कही। प्रदेश महामंत्री गोचर ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न समस्याओं के चलते शिक्षक अपने मूल कार्य से भटक रहा है। बैठक में स्टाफिंग पैटर्न में रही विसंगतियां, 2012 के शिक्षकों को एरियर भुगतान, वरिष्ठ अध्यापक वेतन विसंगति में सुधार आदि बिन्दुओं पर मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संगठन मंत्री सुरेश व्यास, संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश रोडा, लेखराम गोदारा आदि ने भी विचार रखे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography