Important Posts

Advertisement

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 467 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर। सरकार ने राजस्थान यूनिवर्सिटी शैक्षणिक और अशैक्षणिक वर्ग के पदों पर भर्ती अनुमति दी है। मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने यूनिवर्सिटी में 467 पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी कुलपति जे.पी.सिंघल की वित्त विभाग के आला अधिकारी के साथ इस संबंध में बैठक हुई थी।

पूर्व में राज्यपाल कल्याण सिंह भी कुलपति समन्वय समिति की बैठक में विश्वविद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए कह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी पिछले कई सालों से सरकार ने खाली पदों को भरने की मांग कर रही थी।
यह भी पढ़ें-
शिक्षकों की आखिरी भर्ती 2013 में हुई। एेसे में कर्मचारियों के अभाव में यूनिवर्सिटी के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लंबे समय से भर्ती की मांग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें-
यूनिवर्सिटी ने सरकार से करीब 1150 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति मांगी थी। इनमें से चार सौ पद शिक्षक जबकि करीब साढे सात सौ पद अशैक्षणिक कर्मचारी वर्ग के थे। लेकिन सरकार की तरफ से 467 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। इनमें से 217 पद शिक्षक भर्ती जबकि 250 पद अशैक्षणिक कर्मचारियों के हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने अभी इस बारे में कोई लिखित सूचना मिलने से इनकार किया है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography