Important Posts

Advertisement

पदोन्नति पदस्थापन में पूर्ण पारदर्शिता हो

भीलवाड़ा | वरिष्ठअध्यापक द्वितीय वेतन शृंखला के पदों की रिव्यू डीपीसी से पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। काउंसलिंग कैंप में सभी विषयों के लिए शहरी क्षेत्र सहित सभी रिक्त पदों का विकल्प दिया जाए। यह मांग राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने की है।
शर्मा ने बताया है कि मंडल के सभी रिक्त पदों को नहीं दर्शाने से काउंसलिंग प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रहेगी। संघ ने काउंसलिंग के दौरान शहरी क्षेत्र सहित संपूर्ण रिक्त पदों को विकल्प के रूप में डिस्पले करते हुए पदस्थापन देने की मांग की। वर्ष 2008-09 से 2015-16 तक की रिव्यू डीपीसी से पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन काउंसलिंग कैंप 20 से 24 अप्रेल तक मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होने जा रहे हैं।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography