Important Posts

Advertisement

शिक्षक भर्ती में विलम्ब अक्षम्य, कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें कुलपति : राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कल्याण सिंह छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष जोर दे रहे हैं।
कुलाधिपति कल्याण सिंह का मानना है कि शिक्षा की गुणवत्ता तब तक सुनिश्चित नहीं हो सकती, जब तक कि विश्वविद्यालय में मानक एवं योग्यता के अनुसार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नही होंगे।

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र संपादित करवाने के लिए कुलाधिपति सिंह नियमित अनुश्रवण कर रहे हैं। विभिन्न स्रोतों से राज्यपाल सिंह ने ऐसी जानकारियां जुटाई हैं, जिनके अनुसार स्वीकृत पदों एवं उनके सापेक्ष भर्तियों में काफी अंतर बना हुआ है। इस अंतर को समझने, उनके कारणों को जानने, उत्तरदायित्व निर्धारित करने एवं भविष्य के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के लिए समस्त विश्वविद्यालयों से 9 बिन्दुओं पर 20 अप्रैल तक सूचना कुलाधिपति सिंह ने मांगी है।

राज्यपाल सिंह ने सभी विश्वविद्यालयों से विभागवार एवं विषयवार यूजीसी के मानकों के अनुरूप शिक्षकों की अपेक्षित संख्या की सूचना मंगवाई है। राज्य शासन द्वारा स्वीकृत पदों की वस्तु स्थिति बताने के निर्देश कुलपतियों को सिंह ने निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पदों पर भर्ती हुई, इसकी भी सूचना विश्वविद्यालय से मांगी है।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography