Important Posts

Advertisement

बेरोजगारों को रूला रही है सरकार, सियासत में उलझा युवाओं का नौकरी का सपना...

सीकर प्रदेश के बेरोजगारों का दर्द सियासत में उलझ गया है। प्रश्न सहित अन्य विवाद भर्तियों को उलझा रहे हैं और सरकार की चुप्पी बेरेाजगारों को नई मुसीबत में डाल रही है।
सुराज संकल्प यात्रा में 15 लाख नौकरियों का दावा करने वाली सरकार पुरानी भर्तियों के पेंच भी नहीं सुलझा पा रही है। भर्तियों की आस में युवा पिछले तीन वर्ष से तैयारी में जुटे हैं। लेकिन सरकार नई भर्तियों का तोहफा नहीं दे पा रही है। जबकि प्रदेश के 13 अहम विभागों में 80 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। शनिवार को पुलिस विभाग में 5500 पदों पर भर्ती के एेलान से युवाओं की उम्मीद जगी है। लेकिन अन्य महकमों में भर्ती का बेसब्री से इंतजार है।

शिक्षा विभाग: थर्ड ग्रेड भर्ती का इंतजार : प्रदेश के दस लाख से अधिक बीएड डिग्रीधारियों को सबसे ज्यादा इंतजार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का है। क्योकि सरकार साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी भर्ती अभी तक पूरी नहीं करा सकी है। सरकार ने इस भर्ती को कराने के लिए पैटर्न भी बदला। लेकिन यह भी बेरोजगारों के नौकरी के सपने पूरे नहीं कर सका।
मेडिकल: नर्सिंग भर्ती से उम्मीद : चिकित्सा विभाग पुरानी भर्तियों के पेंच नहीं सुलझ रहे है। नई भर्ती की कई बार घोषणा हुई। लेकिन अभी तक विज्ञप्ति जारी नहीं हुई। जबकि पड़ोसी राज्यों में लगातार नर्सिंग की दो से तीन भर्ती हो चुकी है।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography