Important Posts

Advertisement

शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने खिड़की के सहारे फंदा लगा आत्महत्या की

उद्योगनगर इलाके में नवोड़ी कोठी में सोमवार को पार्शियल हैंगिंग सुसाइड का मामला सामने आया। युवक ने खिड़की के सहारे तौलिए से फंदा लगा आत्महत्या की।
युवक का शव बेड पर बैठे हुए की मुद्रा में मिला। घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक पुलिस टीम ने जांच की। पहले पुलिस भी मामले को संदिग्ध समझती रही। बाद में स्पष्ट हो गया कि मामला आत्महत्या का है। एसआई अरविंद सिंह ने बताया कि नवोड़ी कोठी में राजेंद्र सैनी का मकान है। जिसमें सोमवार को किराएदार चला निवासी राेहिताश सैनी का शव मिला। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बहरहाल पुलिस के सामने आत्महत्या के कोई कारण सामने नहीं रहे हैं।

शेष| पेज 14

मकानमालिक राजेंद्र ने बताया कि रोहिताश करीब 3 साल से सीकर रह रहा था। संस्कृत से ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था और प्राइवेट स्कूलोें में पढ़ाता था।

राजेंद्र सैनी के अपने प्लॉट में दो कमरे बना रखे हैं। जिसमें एक कमरे में रोहिताश श्रीमाधोपुर निवासी दीपक यादव दूसरे कमरे में चला निवासी किशन कुमावत विष्णु शर्मा रहते है। किशन ने बताया कि रोहिताश के साथ रहने वाला दीपक शनिवार को अपने गांव चला गया। रविवार रात काे रोहिताश उनके पास आया और सब्जी लेकर चला गया। सुबह किशन और विष्णु कोचिंग में पढ़ने के लिए चले गए। दोपहर में वापस आकर उन्होंने राेहिताश के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पीछे जाकर खिड़की से देखा तो रोहिताश बेहोश जैसा दिखा। उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। बाद में मकान मालिक अन्य मौके पर पहुंचे और कमरा खोल लिया। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रहीं है।

मृतक रोहिताश का भाई कमलेश शाम को मौके पर पहुंचा। कमलेश ने बताया कि वह रविवार को उसके साथ सीकर लौटा था। फिर कमलेश मजदूरी का काम करने के लिए चला गया। 4-5 दिनों से रोहिताश गांव में था। जहां घर पर उसकी शादी की बात चल रही थी। शादी की बात लगभग तय सी हो गई थी।

जेबमें मिली दर्दभरी शायरी | पुलिसको घटनास्थल पर युवक की जेब से पर्स मिला। जिसमें एक पर्ची मिली। जिसमें उसने प्रेम प्रसंग से जुड़ी दर्दभरी शायरी लिखी थी। सूत्रों के अनुसार यह भी सामने रहा है कि मोबाइल में भी एक ऐसा मैसेज था जो पूर्व में किसी युवती को किया गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography