Important Posts

Advertisement

सरकारी स्कूलों में कत्थई पेंट हल्की भूरी शर्ट पहनेंगे बच्चे

सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब भूरे, आसमानी और सफेद रंग से निजात मिलेगी। करीब 20 साल बाद नए सत्र 2017-18 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की यूनिफार्म में बदलाव होगा।
वे नए ड्रेस कोड में नजर आएंगे। निजी स्कूलों से मुकाबले के लिए सरकारी स्कूलों की यूनीफॉर्म में कत्थई और हल्का भूरा रंग शामिल किया गया है। छात्रों के पेंट का रंग कत्थई और शर्ट का रंग हल्का भूरा होगा। छात्राओं के सलवार या स्कर्ट का रंग कत्थई और कुर्ते का रंग हल्का भूरा होगा। राज्य सरकार ने गत 20 फरवरी को प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए नई यूनिफॉर्म तय कर दी है। इसको लेकर संयुक्त शासन सचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग बदलाव कर रहा है। जिले की 1137 सरकारी स्कूलों में 1 लाख 87 हजार 747 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

प्रदेश और जिले की स्थिति

जिलेकी 929 प्रारंभिक, 208 माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूल में 1,87,474 विद्यार्थियों का वर्तमान में नामांकन है। प्रारंभिक स्तर की 929 स्कूलों में 1,07,733 और माध्यमिक स्तर की 208 स्कूलों में 79,741 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह प्रदेश के 13,659 माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूल में 43,48,932 विद्यार्थी तथा प्रदेश की 51,011 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 36,50,074 विद्यार्थी वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है।

डीईओकार्यालय में रखने होंगे 50-50 सैंपल सेट

संयुक्तशासन सचिव सुनील कुमार शर्मा ने 20 फरवरी को एक आदेश जारी कर माध्यमिक प्रारंभिक निदेशक को सभी जिलों के डीईओ कार्यालय में 50-50 सैंपल सैट तैयार करवा कर भिजवाने के आदेश दिए है। वहीं इन सैंपलों के कपड़े सिलाई का भुगतान राजस्थान माध्यमिक परिषद जयपुर की ओर से किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुरुवार के दिन यूनिफॉर्म नहीं पहनने की छूट रहेगी। बाकी दिनों में ड्रेस कोड लागू रहेगा।

इस प्रकार से बदली सरकारी स्कूलों में ड्रेस

{1996-97 से पहले सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए सफेद शर्ट और खाकी पेंट की ड्रेस तय की गई और छात्राओं की ड्रेस सफेद सलवार-कुर्ता तय की गई थी।

{ 1996-97 के बाद छात्रों की यूनीफॉर्म में आसमानी शर्ट, खाकी पेंट, छात्राओं की यूनीफॉर्म में आसमानी कुर्ता-सफेद सलवार।

{ अब 2017 से सरकारी स्कूलों के छात्र कत्थई पेंट, हल्की भूरी शर्ट, छात्राएं कत्थई सलवार या स्कर्ट और हल्का भूरा कुर्ता पहने नजर आएंगे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography