Important Posts

Advertisement

देवनानी ने गुजरात शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली

भास्कर न्यूज. जयपुर| शिक्षाराज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को गांधीनगर (गुजरात) में वहां के शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने वहां शिक्षा में हो रहे नवाचारों की जानकारी ली। साथ ही राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। देवनानी ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में दिनों दिन आगे बढ़ रहा है। राज्य में शिक्षा से जुड़ी अधिकांश योजनाएं ऑनलाइन हो चुकी है। इससे शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों को राहत मिल रही है। इससे पहले देवनानी ने शनिवार को गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली और मुख्यमंत्री विजय रूपानी से भी मुलाकात की थी।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography