Important Posts

Advertisement

एसटी महिला वर्ग में आरएएस टॉपर पिंकी मीणा का किया स्वागत

शहरके नगरपालिका परिसर के सामने रविवार को सवेरे नवचयनित आरएएस पिंकी मीणा का नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, मीणा समाज अध्यक्ष रामेश्वरलाल मीणा, चांसलर डॉ. एसएम झरवाल, मुकेश हाटवाल, शिक्षक संघ राष्ट्रीय सियाराम चौमू कार्यकारिणी, मीन सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश हाटवाल, भाजपा
डिजिटल प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमावत, कृषि मंडी सदस्य अशोक मीणा, पार्षद अनिल मीणा ने स्वागत किया। व्याख्याता मदनलाल मीणा ने बताया कि पिंकी मीणा का जयपुर से चौमू आगमन पर विधायक रामलाल शर्मा सहित सहित विभिन्न संगठनों ने कई स्थानों पर स्वागत किया। पिंकी के ग्राम चीथवाड़ी आगमन पर गांव वालों ने बैंडबाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान रैली के रूप में गांव के मुख्य बाजार में पहुंचने पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत किया। पिंकी मीणा ने कहा कि आज भी गांव में महिला शिक्षा के प्रति वह माहौल नहीं है जो होना चाहिए। इसलिए गांव वालों से निवेदन है कि अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र मीणा, सरपंच शिल्पी जैन, महेश शर्मा, रतनलाल डागर, प्रभात देवंदा, प्रभात गठाला, बद्रीनारायण डागर, छीतर बुनकर, राजेंद्र शर्मा, महादेव प्रजापत, कालूराम प्रजापत, धन्नाराम धानाला, कल्याणसहाय जाट, महेश देवंदा आदि ने स्वागत किया।

मानपुरामाचेड़ी | पिंकीमीणा के एसटी वर्ग में प्रथम रैंक आने पर सम्मान के लिए अभिनन्दन समारोह हुआ। मीन सेना के जयपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश हाटवाल, शिक्षक संघ के आमेर उपशाखा मंत्री मदन मीणा, राजेश शर्मा, हरिनारायण, वैद्य प्रकाश मीणा अादि ने शॉल ओढा़कर पिंकी मीणा को बधाई दी।

मनीषामोहिल का सर्व समाज ने किया सम्मान

जोबनेर| आरएएसमें चयनित हुई मनीषा मोहिल का रविवार को रैगर धर्मशाला में सर्वसमाज, रैगर समाज नगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सम्मान किया। जोबनेर निवासी मनीषा ने आरएएस के एससी महिला वर्ग में 23वीं रैंक हासिल की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला जाजोरिया, मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघी, पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र दायमा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सी.एम. कुमावत थे। जाजोरिया ने मनीषा की उपलब्धि पर लोगों से अच्छा नागरिक बनाने को कहा। यूसुफ मोहम्मद, रामनिवास मौर्य, साधना चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने मनीषा को देश समाज सेवा में बिना किसी दबाव के काम कर अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश दिया। सर्व समाज, रैगर समाज नगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मनीषा का सम्मान किया। उसने एमटेक आईआईटी रूड़की से किया हुआ है।

किशनपुरामें ग्रामीणों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

मौजमाबाद| ग्राम पंचायत गंगाती कलां के ग्राम किशनपुरा में ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल जाजून्दा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य हनुमान शेषमा थे। अध्यक्षता युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश जाजून्दा ने की। आरएएस चयनित अभ्यर्थी रघुवीर सिंह राव का एससी कैटेगरी में 16वीं रैंक आने पर ग्रामीणों ने सम्मान किया गया। इसके साथ ही सुनीता जाजून्दा थर्ड ग्रेड अध्यापिका, हंसराज जाजूंन्दा प्रथम श्रेणी लेक्चरर, अंकिता बैंक ऑफिसर, संतोष जाजुन्दा कनिष्ठ इंजीनियर के पद पर चयन होने पर सम्मान हुआ। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिलखुश शर्मा सहित ग्रामीण थे।

मौजमाबाद. किशनपुरामें आरएएस चयनित रघुवीर सिंह राव एवं अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि ग्रामीण।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography