Important Posts

Advertisement

मुख्यमंत्री दौरे से कार्मिकों में हलचल लंबित मांगों को लेकर हुए लामबंद

बीकानेर | राज्यमें सातवें वेतन आयोग को लागू करवाने की मांग को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे धरना देकर सद्बुद्धि यज्ञ किया।
यहां सभा हुई जिसे प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, प्रदेश महामंत्री तेज सिंह राठौड़, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ से भी मिला। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक, महामंत्री पृथ्वीराज लेघा, रामलाल सुथार, प्रसन्न कुमार आदि शामिल हुए। इससे पूर्व सभा को गुरचरण सिंह मान, सत्यनारायण पंवार, शारीरिक शिक्षक संघ के हापूराम चौधरी, शेखावत संघ के संजय पुरोहित, श्रवण पुरोहित, प्रगतिशील के आनंद पारीक, भगत सिंह के अनिल जोशी आदि ने संबोधित किया।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर कर्मचारी संगठनों में हलचल शुरू हो गई है। लंबित मांगों को लेकर लामबंद हुए कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए है। कर्मचारी वर्ग को उम्मीद है कि सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वह कार्मिकों को कोई सौगात दे सकती है। यही कारण है कि सोमवार को महासंघ और विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। धरना-प्रदर्शन कर कार्मिकों ने अपनी मांगों और बात को राज्य सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।

शिक्षा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।

एकीकृत महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर लगाया धरना।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने 7वें वेतन आयोग के लिए दिया धरना। 

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography