Important Posts

Advertisement

दीपावली पर बोनस देने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

दीपावली पर्व पर 2012 से नियुक्त अध्यापकों को बोनस नहीं दिए जाने पर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर दीपावली से पूर्व बोनस देने की मांग की है। उन्होंने बोनस नहीं देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र खोथ जिलामंत्री मनोहर बंसल ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को सत्र 2015-16 में दीपावली पर 30 दिन का सात हजार रुपए बोनस दिया गया है। वहीं वर्ष 2012 से नियुक्त अध्यापकों को बोनस से वंचित किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संघ सदस्यों ने जिलास्तर के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी चाही तो उन्होंने स्पष्ट निर्देशों के अभाव में बोनस देने से इंकार कर दिया।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography