Important Posts

Advertisement

मॉडल स्कूल के 1421 पदों पर काम करने वालों को मिलेगा लाभ वेतन के अतिरिक्त मिलेगा 10 प्रतिशत विशेष प्रोत्साहन भत्ता

अजमेर, 16 जून। राज्य में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्यों एवं अन्य शैक्षणिक कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा वेतन के अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के शैक्षणिक पदों पर कार्यरत कार्मिकों को उनके वार्षिक कार्य मूल्यांकन के आधार पर मूल वेतन एवं ग्रेड पे का 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 132 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल संचालित हैं। इनमें 1421 स्वीकृत शैक्षणिक पदों पर कार्मिक कार्यरत है। इन सभी को इस विशेष वेतन भत्ते का लाभ मिलेगा। प्रो. देवनानी ने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों की स्थापना की गई हैं। इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक सूचना प्रोद्योगिकी तकनीक से वैश्विक स्तर की पढ़ाई करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इनमें बेहतरीन अध्ययन-अध्यापन के दृष्टिगत ही राज्य सरकार ने इन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों एवं अन्य शैक्षणिक कार्मिकों की नियुक्ति के लिए विशेष चयन और सेवा की विशेष शर्तों की प्रक्रिया नियम बनाए हैं। उन्हाेंने बताया कि स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों एवं अन्य शैक्षणिक कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा वेतन के अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन भत्ता राशि उनकी लगभग तीन वेतन वृद्धि के बराबर होगी। प्रथम वर्ष में प्रोत्साहन राशि साक्षात्कार में चयन के आधार पर दी जाएगी। प्रथम वर्ष के पश्चात प्रत्येक वर्ष प्रधानाचार्यों एवं अन्य शैक्षणिक कार्मिकों के वार्षिक कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करवाया जाएगा। 

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography