Important Posts

Advertisement

व्याख्याताओं की भर्ती जुलाई तक

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राज्य में 13 हजार नए व्याख्याताओं की भर्ती जुलाई माह तक कर दी जाएगी। प्रो़ देवनानी ने आज यहां पोद्दार स्कूल में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला), राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) द्वारा ‘सशक्त राष्ट्र के निर्माण में
सामाजिक समरसता अभिवृद्धि हेतु शिक्षा की भूमिका’ तथा ‘माध्यमिक शिक्षा में वर्तमान में हुई प्रगति’ विषयक ‘मंथन’ समारोह में कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 55 हजार शिक्षकों की रिकाॅर्ड पदोन्नति की गई है। वर्ष 2016-17 की डीपीसी की भी तैयारी कर ली गई है, 15 अप्रैल से डीपीसी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। आगामी सत्र से पहले-पहले सभी पात्रता रखने वाले शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उप निदेशक के सभी 33 पदों पर विभागीय पदोन्नतियां कर दी गई है,जिनके पदस्थापन से अब उप निदेशक का कोई पद रिक्त नहीं रहेगा।

उन्होंने शिक्षकों से प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में नामांकित बच्चों की संख्या 80 लाख तक बढाने का आह्वान करते हुये कहा कि नामांकन के लिए घर-घर जाकर दस्तक दी जाए। इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने के स्तर में वृद्धि करने, वहां के माहौल को बच्चों के अनुकूल करने आदि के गुणात्मक प्रयास करने के साथ ही बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने के लिए निंरतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

प्रो. देवनानी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती पर रेसला के आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बाबा साहब दलितों के ही नहीं सभी समाजों के मसीहा थे। उन्होंने उनके आदर्शो को आत्मसात करते हुए समाज में छूआछूत, अश्पृष्यता के लिए जीवन में कोई स्थान नहीं रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता शिक्षा के द्वारा ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में कोई जातिभाव नहीं है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography